हरियाणा के यमुनानगर में कारगिल शहीद की पत्नी के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एसपी ऑफिस के चक्कर लगाने के बाद भी किसी ने शहीद की पत्नी की नहीं सुनीं। जिसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत प्रधानमंत्री को भेजी। अब प्रधानमंत्री कार्यालय के दखल के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
यमुनानगर के फर्कपुर की पुलिस ने शहीद के पत्नी के साथ धोखाधड़ी के आरोप में संजीव व मुकेश पर केस दर्ज किया है। बता दें कि प्रधानमंत्री ऑफिस की तरफ से मामले को लेकर आदेश जारी किए गए थे। कांसापुर निवासी कमलेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पति राजेश कुमार कारगिल युद्ध में शहीद हो गए थे। उसके बाद सरकार ने उन्हें गैस एजेंसी अलॉट की जो कि यूपी के नक्कुड में है।
एजेंसी में अपने रिश्तेदार संजीव को मैनेजर के तौर पर रखा था जिसे साल 2016 में उसे हटा दिया गया। वह उस समय उनके चेक ले गया था। बाद में उसने वे बैंक में लगा दिए। जोकि बाउंस हो गए। चेक बाउंस होने पर उन पर नोटिस आ गया। उन्होंने चेक वापस मांगे तो मना कर दिया। जिसकी शिकायत एसपी को दी थी। मामले में कार्रवाई न होने पर उसने शिकायत प्रधानमंत्री को भेजी थी। इस पर केस दर्ज किया गया है।