फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका भेजने के नाम पर ठगी, 12 लाख में किया सौदा

Sat, 31 Dec 2016 05:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
विज्ञापन
धोखाधड़ी - फोटो : file
विज्ञापन
थाना सिटी पुलिस ने आरसीएफ हुसैनपुर निवासी एक महिला की शिकायत पर मोहल्ला मेहताबगढ़ की फतेह सिंह कालोनी निवासी महिला पर अमेरिका भेजने के नाम पर छह लाख की ठगी मारने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


एसएसपी राजिंदर सिंह को इंदु चंदेल पुत्री अवतार सिंह निवासी आरसीएफ हुसैनपुर ने बताया कि वह कपूरथला में वीजा प्लानर संस्था में 2015 में आईलेट्स कर रही थी। 

इस दौरान उसे पढ़ाने वाली अध्यापिका रविंदर कौर पुत्री हरभजन सिंह निवासी फतेह सिंह कालोनी ने बताया कि वह अमेरिका की ग्रीन कार्ड होल्डर है और कई युवाओं को अमेरिका पक्के तौर पर भेज चुकी है।
विज्ञापन


 उसकी बातों में आकर उसने 2016 में उससे अमेरिका जाने के लिए 12 लाख में सौदा तय किया। विभिन्न किश्तों में छह लाख और पासपोर्ट दे दिया। एक वर्ष बीत जाने पर भी महिला ने न तो उसे विदेश भेजा और न ही रकम व पासपोर्ट वापस किया। 
विज्ञापन


मामले की जांच पुलिस ने की तो आरोपी महिला पर लगे आरोप सही पाए गए। इसके आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें