फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस कंपनी में महंगा पड़ा पैसे इन्वेस्ट करना

Mon, 31 Mar 2014 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
इंवेस्टमेंट एंड शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लाइव ट्रेडिंग इंडिया कंपनी अब तक 100 करोड़ रुपये की ठगी कर चुकी है।
विज्ञापन


इस कंपनी ने पंचकूला में दफ्तर खोलकर 400 लोगों को ठगी का शिकार बनाया था और 15 करोड़ रुपये ऐंठे थे, लेकिन उस समय पुलिस ने भी नहीं सोचा था कि ठगी का दायरा इतना बढ़ जाएगा।

अब पटियाला पुलिस ने डीलरशिप होल्डर (फ्रेंचाइज) जोगा सिंह को काबू करके 100 करोड़ की ठगी का खुलासा किया है।

पंचकूला की सेक्टर-5 थाना पुलिस ने इस फर्जीवाड़े का 28 अक्तूबर 2013 को ही भांडाफोड़ कर दिया था।

पुलिस ने मुखबिरी के आधार पर सेक्टर-9 स्थित कंपनी के दफ्तर पर रेड की थी और खुलासा किया था कि इंवेस्टमेंट एंड शेयर ट्रेडिंग की इस कंपनी ने ट्राइसिटी, पंजाब और हरियाणा के लोगों को गुमराह करके करीब 15 करोड़ रुपये की ठगी की है।
विज्ञापन


मौके से कंपनी संचालक श्रीकांत आचर को गिरफ्तार भी किया गया था। उसके खिलाफ आईपीसी धारा 406 (अमानत में खयानत), 420 (धोखाधड़ी), 467 (फर्जी दस्तावेज इस्तेमाल करना), 468 (धोखे के लिए जालसाजी), 471 (फर्जी दस्तावेजों को असली के तौर पर इस्तेमाल करना) व 120बी (साजिश रचना) के तहत मामला दर्ज हुआ था।

फिलहाल यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। श्रीकांत आचर मूल रूप से बंगलूरू का रहने वाला है।

ऐसे फंसाते थे जाल में

लाइव ट्रेडिंग इंडिया कंपनी का ऑनलाइन प्रचार कर बताया गया था कि कंपनी शेयर ब्रोकिंग और इंवेस्टमेंट में काम करती है।

उदाहरण के तौर पर अगर कोई 5 लाख रुपये इंवेस्ट करता था, तो उसे प्रतिमाह 10 फीसदी ब्याज देने की गारंटी दी जाती थी। इसके अलावा कई तरह के उपहार का भी लोभ दिया जाता था।

पंचकूला पुलिस की जांच के मुताबिक, करीब 400 लोग इस कंपनी में अपना पैसा इंवेस्ट कर चुके थे। पुलिस ने मौके से दस्तावेज को कब्जे में लेकर जांच की, जिसमें सभी फर्जी निकले।
विज्ञापन


यह कंपनी कहीं रजिस्टर नहीं थी। न तो इंवेस्टमेंट सेक्टर में और न ही शेयर ट्रेडिंग में। इसके अलावा मौके पर कई जमीनों की रजिस्ट्रियां मिलीं, जो पंजाब में खरीदी गई थी।

पुलिस के मुताबिक, यह जमीन लोगों के पैसे से ही खरीदी गई थी, जो श्रीकांत के खुद के नाम पर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें