हरियाणा की दस संसदीय सीटों पर इस बार प्रमुख पार्टियों के पचास उम्मीदवार उतारे हैं।
इनमें युवा उम्मीदवारों सो सबसे ज्यादा तरजीह आप आदमी पार्टी ने दी जबकि इस मामले में कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही। ‘आप’ ने 40 से कम उम्र के चार युवाओं को टिकट दिया जबकि कांग्रेस ने तीन युवाओं को प्रत्याशी बनाया।
इनेलो की तरफ से 40 से कम उम्र के केवल एक प्रत्याशी दुष्यंत चौटाला हैं, जो पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के पौत्र हैं। इनके अलावा राज्य में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में 40-60 के बीच की उम्र के 32 और 60 से अधिक उम्र वाले दस उम्मीदवार शामिल हैं।
महिलाओं के प्रतिनिधित्व का उल्लेख करें तो, इनेलो ने अंबाला से कुसुम शेरवाल को, आप ने कुरुक्षेत्र से बलविंदर कौर और कांग्रेस ने भिवानी महेंद्रगढ़ से श्रुति चौधरी को मैदान में उतारा है।
युवा प्रत्याशियों में दुष्यंत चौटाला हिसार संसदीय सीट से, आप प्रत्याशी परमजीत सिंह करनाल से, आप प्रत्याशी पुरुषोत्तम फरीदाबाद से, आप उम्मीदवार नवीन जयहिंद रोहतक से, आप प्रत्याशी ललित कुमार भिवानी महेंद्रगढ़ से, कांग्रेस प्रत्याशी श्रुति चौधरी भिवानी-महेंद्रगढ़ से, कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा रोहतक से और सांसद अशोक तंवर सिरसा से शामिल हैं।