आकर्षण अवस्थी निवासी मकान नंबर 401 मन्नत एनक्लेव फेज-2 भबात जीरकपुर ने बताया कि पांच दिसंबर को करीब पौने पांच बजे चार साल का बेटा अंगम अवस्थी बाहर गली में खेल रहा था। तभी एक कॉलोनी में घूमने वाले लावारिस कुत्ते ने बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को इतनी बुरी तरह से नोचा कि मासूम का गुप्तांग ही नोच डाला।
उन्होंने कहा कि पड़ोसियों की मदद से उन्होंने अपने बच्चे को कुत्तों के चंगुल से बचाया और इलाज के लिए जीरकपुर के निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी गंभीर हालत देख चंडीगढ़ रेफर कर दिया। भले ही पीजीआई ने बच्चे को ट्रीटमेंट देकर घर भेज दिया है लेकिन बच्चा दर्द से तड़प रहा है। पीजीआई ने बच्चे को दखिल नहीं किया है। उन्हें घबराट हो रही है।
मन्नत एन्क्लेव कॉलोनी में हुई घटना की जानकारी शुक्रवार को देर शाम ही मिली। घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं बच्चे का दर्द महसूस कर सकता हूं। जीरकपुर नगर परिषद ने भबात क्षेत्र में एक कुत्ते का अस्पताल बनाया है। इसे चलाने के लिए नगर परिषद ने एनजीओ कावा (सीएडब्ल्यू) के साथ संपर्क साधा है, जिसे एक टेंडर अलॉट किया है। चूंकि जानवरों का मामला भारतीय पशु कल्याण बोर्ड से जुड़ा है, इसलिए उसी विभाग से अनुमति लेनी होगी। भारतीय पशु कल्याण बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद कावा के पदाधिकारियों ने अस्पताल का दौरा किया है। कावा सभी शहरों के कुत्तों को नियंत्रित कर उनकी नसबंदी और रेबीज के टीके लगवाएगा, ताकि क्षेत्र में कुत्तों की बढ़ती संख्या को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि कावा ने अस्पताल में कुछ बड़े बदलाव करने का अनुरोध किया है, जिसका काम आने वाले सप्ताह में पूरा हो जाएगा और अस्पताल तुरंत शुरू कर दिया जाएगा। - रवनीत सिंह, कार्यसाधक अधिकारी, जीरकपुर।