चंडीगढ़/मोहाली। ट्राइसिटी में रविवार को कोरोना से जहां 10 और मरीजों की मौत की पुष्टि हुई, वहीं 605 नए संक्रमित मिले। नए मरीजों में चंडीगढ़ के 286, मोहाली के 134 और पंचकूला के 185 संक्रमित शामिल हैं। वहीं, मृतकों में चार मोहाली, चार चंडीगढ़ और दो पंचकूला के रहने वाले थे।
चंडीगढ़ में जिन चार मरीजों की मौत हुई है, उनकी पहचान सेक्टर-25 निवासी 45 वर्षीय पुरुष, रायपुर खुर्द निवासी 48 वर्षीय पुरुष, रामदरबार निवासी 72 वर्षीय वृद्ध और सेक्टर-56 निवासी 66 वर्षीय वृद्ध के रूप में हुई है। यह सभी मरीज कोरोना के साथ किसी न किसी अन्य बीमारी से पीड़ित थे। वहीं, शहर में मिले 286 नए मरीजों में 177 पुरुष और 109 महिलाएं हैं। वहीं, 372 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। रविवार को सर्वाधिक पॉजिटिव केस मनीमाजरा में मिले, यहां 32 लोग संक्रमित पाए गए। वहीं, मौलीजागरां में 21, रामदरबार में सात, मलोया में सात, धनास में चार, सेक्टर-45 में सात, सेक्टर-44 में आठ, सेक्टर-40 में 15, सेक्टर-38 में 11, सेक्टर-35 में छह, सेक्टर-29 व सेक्टर-19 में सात-सात नए मरीज मिले हैं। इनके अलावा सेक्टर पांच, सात, आठ, दस, 14, 15, 16 आदि सेक्टरों में भी कोरोना की चपेट में लोग आए हैं। चंडीगढ़ में कोरोना से अब तक 120 लोगों की मौत हो चुकी है। पॉजिटिव केसों की संख्या 10082 हो गई है।
उधर, मोहाली जिले में जिन चार मरीजों मौत हुई, वे अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल थे। गांव बेहड़ा निवासी 40 वर्षीय पुरुष और बलौंगी निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत जीएमसीएच पटियाला में हुई जबकि रामपुरा सैनिया निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत अमर अस्पताल मोहाली और ढकौली निवासी 46 वर्षीय महिला की मौत पंचकूला के एल्केमिस्ट अस्पताल में हुई। मोहाली के सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि रविवार को 134 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि 112 लोग ठीक हुए हैं।
पंचकूला में मिले 185 नए मरीज
पंचकूला। जिले में कोरोना संक्रमण के 185 नए मामले प्रकाश में आए हैं। वहीं, दो बुजुर्गों की मौत के साथ ही संक्रमण से मरने वालों की संख्या 64 पहुंच गई है। पंचकूला में सेक्टर-9 निवासी एक 91 वर्षीय वृद्धा और गांव रैली सेक्टर-12 ए की एक 65 वर्षीय वृद्धा की मौत हुई है। इन मामलों की पुष्टि पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने की है। उन्होंने बताया कि पंचकूला में नए संक्रमितों की संख्या में वृद्धि हो रही है। इसके अलावा रिकवरी रेट में धीरे-धीरे इजाफा हो रहा है। यह एक अच्छा संकेत है। अकेले पंचकूला के 133 लोग संक्रमित मिले हैं। बाहरी प्रदेशों और जिलों के 52 लोगों को ट्रेस किया गया है।
डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि अभयपुर में एक, बरवाला में पांच, बुढ़नपुर में एक, कालका में सात, गांव कोट में तीन, ओल्ड पंचकूला में चार, पिंजौर में 17, रायपुररानी में तीन, राजीव कॉलोनी में एक, सेक्टर-1 में एक, सेक्टर-10 में पांच, सेक्टर-11 में तीन, सेक्टर-12 में एक, सेक्टर-12ए में चार, सेक्टर-14 में दो, सेक्टर-15 में तीन, सेक्टर-16 में दो, सेक्टर-17 में छह, सेक्टर-19 में छह, सेक्टर-2 में चार, सेक्टर-20 में 13, सेक्टर-21 में दस, सेक्टर-23 में एक, सेक्टर-25 में पांच, सेक्टर-26 में दो, सेक्टर-4 में पांच, सेक्टर-6 में पांच, सेक्टर-7 में चार, सेक्टर-8 में दो, सेक्टर-9 में तीन संक्रमित मिले हैं। इन सेक्टरों को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है।