फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: चार आईपीएस अधिकारियों को मिली पदोन्नति, आलोक राय और एसके जैन को मिला डीजी रैंक

Thu, 08 Feb 2024 10:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा सरकार ने चार आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की है। आलोक राय और एसके जैन को डीजी रैंक मिला है। वहीं आईपीएस अमिताभ ढिल्लो और संजय कुमार को एडीजीपी बनाया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने दो आईपीएस अधिकारियों एडीजीपी आलोक कुमार राय और एडीजीपी एसके जैन को डीजी रैंक में पदोन्नति दी है। अब हरियाणा में डीजी रैंक के अधिकारियों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। वहीं, 1997 बैच के आईपीएस आईजी अमिताभ ढिल्लो और संजय कुमार को एडीजीपी बनाया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेश के बाद देर रात विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक के ऑर्डर जारी किए गए। इसके बाद गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद सहित अन्य अफसरों की मौजूदगी में इन अफसरों के प्रमोशन की मंजूरी दी गई। चारों आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति पिछले एक साल से अधिक समय से लंबित थी।

इस मामले में डीओपीटी की ओर से रिक्त पदों के तहत ही पदोन्नति करने के निर्देश दिए गए थे लेकिन इन आईपीएस अफसरों के आग्रह पर पिछले दिनों गृह मंत्री अनिल विज ने प्रदेश के एडवोकेट जनरल (एजी) बलदेव राज महाजन के पास कानूनी सलाह के लिए फाइल भेजी थी, जिसमें एजी की ओर से सरकार को प्रमोशन के लिए अधिकृत किया गया था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हरियाणा में डीजीपी रैंक में अब सात अधिकारी शामिल हो गए हैं। 1988 बैच के आईपीएस व हरियाणा के पूर्व डीजीपी मनोज यादव केंद्रीय प्रतिनियुक्त में रेलवे सुरक्षा बल में डीजी पद पर तैनात हैं। 1989 बैच के डॉ. आरसी मिश्रा पुलिस आवास निगम और मोहम्मद अकील डीजी जेल पद पर सेवाएं दे रहे हैं। 1990 बैच के आईपीएस शत्रुजीत कपूर प्रदेश के डीजीपी हैं और देसराज सिंह होम गार्डस के डीजी हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें