फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: बठिंडा में मंदिर का लेंटर गिरा, चार लोग घायल, घायलों में एक बच्चा भी

Mon, 30 Jan 2023 02:07 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

घटना की सूचना मिलते ही थाना कैनाल कॉलोनी पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। देर शाम खबर लिखे जाने तक मलबे के नीचे दबे चार लोगों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दाखिल करवाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा की लाल सिंह बस्ती में स्थित श्री पंचमुखी बाला जी मंदिर के समीप नवनिर्माण मंदिर श्री सालासर बाला जी का रविवार देर शाम को लेटर गिर गया। इसके चलते मंदिर के अंदर काम कर रहे चार प्रवासी मजदूर लेटर के मलबे के नीचे दब गए। 

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था सहारा जनसेवा की टीमें एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से मलबे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दाखिल करवाया गया। 

बताया जा रहा है कि घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। फिलहाल घायल लोगों का इलाज किया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना कैनाल कॉलोनी पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। देर शाम खबर लिखे जाने तक मलबे के नीचे दबे चार लोगों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दाखिल करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें