फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीमाजरा के एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत चार संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में वीरवार काे कोरोना के चार नए मरीज मिले। इनमें से 3 मनीमाजरा के एक ही परिवार के सदस्य हैं जबकि एक मरीज खुड्डालाहौरा का रहने वाला है, जिसकी उम्र 44 साल है। यह मरीज 14 से 16 जून तक मुरादाबाद में रहने के बाद चंडीगढ़ लौटा है। वहां से आने के बाद उसके परिवार के 4 सदस्यों का कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमें से एक सदस्य की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं मनीमाजरा में एक ही परिवार में संक्रमित होने वाले सदस्यों में 19 वर्षीय युवक, 54 वर्षीय महिला और 56 वर्षीय वृद्ध शामिल हैं। चार नए मरीजों के मिलने के बाद शहर में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 450 हो गई है।
विज्ञापन

उधर, पीजीआई के कोरोना समर्पित अस्पताल में फिलहाल 19 पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें से 9 आईसीयू में भर्ती है, जिनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं, तीन संदिग्ध मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उनके सैंपल लिए गए हैं। उनकी रिपोर्ट आनी बाकी है। इसके साथ ही सूद धर्मशाला में क्वारंटीन किए गए 15 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। इनमें मौलीजागरां के 6 और बापूधाम के 9 मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें