फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार अवैध कॉलोनियों पर आज चलेगा बुल्डोजर

Sat, 10 May 2014 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कालोनी नंबर पांच को खाली कराने के लगभग छह महीने बाद अब यूटी प्रशासन शनिवार को चार और अवैध कालोनियों को खाली कराएगा।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह छह बजे से संपदा विभाग पंडित कालोनी, मजदूर कालोनी, नेहरू कालोनी और कुलदीप कालोनी को हटाने के लिए बुल्डोजर चलाएगा। इन कालोनियों में रहने वाले कई लोगों को अब तक घर नहीं मिले हैं और शनिवार को वे कालोनी के हटने के बाद बेघर हो जाएंगे।

शुक्रवार को दिनभर पंडित कालोनी, मजदूर कालोनी, नेहरू कालोनी और कुलदीप कालोनी में काफी हलचल रही। राजनीतिक दलों के नेता भी वहां पहुंचते रहे। प्रशासन के कई अधिकारी और पुलिस भी इन कालोनियों में पहुंचे और लोगों से खुद ही जगह खाली करने को कहा।
विज्ञापन


देर रात तक लोग अपना सामान समेटते रहे। इन कालोनियों में रहने वाले बहुत से लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई से पहले खुद ही कालोनी खाली कर दी है।

लोग सामान समेटकर जा तो रहे थे, लेकिन उन्हें खुद नहीं पता था कि उन्हें जाना कहां है। दिनभर कालोनियों में अफरातफरी का माहौल रहा। प्रशासन ने हालांकि उन्हें कालोनी खाली करने के लिए 21 दिन का नोटिस दिया था, लेकिन लोगों ने एक दिन पहले ही कालोनी खाली करनी शुरू की।

वीरवार को भी प्रशासन के अधिकारियों और पुलिस टीम ने इन कालोनियों का दौरा कर वहां सर्वे किया था। साथ ही लोगों को खुद ही कालोनी खाली करने के लिए कहा था।

एक हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
कालोनियों को हटाने के लिए चलाए जाने वाले अभियान के दौरान करीब एक हजार पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। हालांकि कालोनियों से कई लोग खुद ही चले गए हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन को हंगामा होने का अंदेशा है।
विज्ञापन


चार जेसीबी मशीनें और 10 अर्थ रिमूवर इन कालोनियों को हटाने के लिए लगेंगे। इन लोगों ने नए सर्वे की मांग की है, ताकि बचे हुए लोगों को भी पुनर्वास योजना में शामिल किया जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें