फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के चार आईएएस अफसर बदले

Fri, 01 Nov 2013 09:23 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को चार अफसरों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। अमित झा को फिर से खेल एवं युवा मामले विभाग का प्रधान सचिव नियुक्ति किया गया है।
विज्ञापन


एचएसआईआईडीसी और हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक तरुण बजाज को अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के प्रधान सचिव पद का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है।

हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएन) के प्रबंध निदेशक अरुण कुमार को मत्स्य पालन विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव शिव रमन गौड़ को चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन


उधर पंजाब सरकार ने एक आदेश जारी कर आईपीएस अधिकारी राजिंदर सिंह को डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल पुलिस (क्राइम), विजीलेंस ब्यूरो तैनात किया है। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें