फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: एक साथ जलीं चार जिगरी दोस्तों की चिताएं, हर आंख हो गई नम, हादसे ने ली थी सभी की जान

Sun, 28 Jan 2024 05:08 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार


जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर दसूहा के पास सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पांच में से चार दोस्तों का अंतिम संस्कार रविवार को जालंधर में एक साथ किया गया। बड़ी संख्या में लोग श्मशान घाट पहुंचे। परिवार के लोगों को बिलखते देख हर किसी की आंखें नम थीं।
विज्ञापन
अंतिम संस्कार में पहुंचे लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क हादसे में एक साथ जान गंवाने वाले चार दोस्तों की चिताएं रविवार को एक साथ जलीं। वहीं एक अन्य युवक का अंतिम संस्कार शुक्रवार शाम को ही कर दिया गया था। जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर दसूहा के पास शुक्रवार रात भीषण हादसे में पांच दोस्तों की मौत हो गई थी। घटना में जान गंवाने वाले अंकित कुमार (सॉफ्टवेयर इंजीनियर) निवासी पिंक सिटी कॉलोनी जालंधर, इंद्रजीत भगत निवासी आजाद नगर भार्गव कैंप, राजू निवासी अवतार नगर, अभि निवासी भार्गव कैंप का रविवार को मॉडल हाउस स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


पहले इंदरजीत की चिता जलाई गई। इसके बाद अभि, उसके बाद राजू और आखिरी में अंकित को मुखाग्नि दी गई। सभी के पारिवारिक सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। पांचो दोस्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े थे और शाख में भी हिस्सा लेते थे। उनकी मौत पर संघ परिवार ने भी दुख प्रकट किया। चारों का अंतिम संस्कार रविवार सुबह करीब 11:30 बजे एक साथ किया गया। 

वहीं, ऋषभ मिन्हास निवासी मिशन कॉम्प्लेक्स का अंतिम संस्कार शुक्रवार को देर शाम हरनामदासपुरा में किया गया था। अंतिम संस्कार में जालंधर के सांसद सुशील कुमार रिंकू, पूर्व विधायक पवन कुमार टीनू, महिंदर भगत और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महिंदर सिंह केपी भी पहुंचे।

'ऊपर वाले मैंने तेरा क्या बिगाड़ा था, मेरा सबकुछ छीन लिया'

राजू की मां अपने बच्चे को देखते हुए बोल रही थी कि हे भगवान मैंने तेरा क्या बिगाड़ा था, जो तूने मेरे जीने का सहारा ही मुझसे छीन लिया। वहीं, राजू की बहनें राजू की लाश को छोड़ने को तैयार नहीं थीं। वह कह रही थीं कि भाई एक बार किसी तरह उठ जाओ। मैं बुला रही हूं, कोई जवाब दे दो।

ट्रक से टक्कर के बाद हुआ था धमाका

प्राथमिक जांच में पता चला है कि उक्त कार ऋषभ की थी। वह खुद चला रहा था। कार सीएनजी थी। टक्कर के बाद सीएनजी सिलिंडर में धमाका हो गया था। आग लगने से तीन की तो मौके पर मौत हो गई थी। वहीं, एक ने रास्ते में और दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। हादसे का शिकार हुआ ट्रक भी झाड़ियों में पलट गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें