फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: इस्लामाबाद में एक घर में फटे चार सिलेंडर, चार फायर कर्मी झुलसे

Fri, 09 Dec 2022 10:58 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

इस्लामाबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रनीत ढिल्लों ने बताया कि वे रात को इलाके में मौजूद थे। तभी एक घर में आग लगने की सूचना मिली तो तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि फायर कर्मचारी देर रात तक आग पर काबू पाने के प्रयास करते रहे।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के इस्लामाबाद स्थित एक घर में शुक्रवार की रात अचानक आग लग गई। आग पर काबू पाने पहुंचे चार फायर कर्मचारी जैसे ही आग बुझाने के प्रयास में जुटे तभी घर के अंदर एक जोरदार धमाके के साथ चार सिलेंडर फट गए। इससे फायर सेवा सोसायटी के चार फायर कर्मी झुलस गए। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात इस्लामाबाद थाने के सामने एक घर में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर सेवा सोसायटी के कर्मचारी पानी की गाड़ी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सेवा सोसायटी के फायर कर्मचारियों ने घर में मौजूद बच्चों को बाहर निकलने में मदद की और जब यह कर्मचारी आग पर काबू पाने के प्रयास कर रहे थे तभी अचानक घर के अंदर रखा घरेलू एलपीजी सिलेंडरों में धमाका हो गया। 
 
विशाल कुमार पवन नामक युवक ने बताया कि वे वहां से निकल रहे थे तो आग लगने की सूचना पर इस्लामाबाद थाने में पहुंचे और मौजूद थाना मुंशी को इसकी सूचना दी। इसके तुरंत बाद थाना के मुंशी ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी और खुद अन्य पुलिस कर्मचारी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सेवा सोसायटी के सेवादार शिवम मेहता ने बताया कि आग लगने की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी के साथ इस्लामाबाद में घटनास्थल पर पहुंचे। 
विज्ञापन


फायर सेवादार मेहता ने बताया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ घर की पहली मंजिल पर लगी आग पर काबू पाने के प्रयास कर रहे थे। इस दौरान ही घर के अंदर रखे एलपीजी सिलेंडरों में धमाका हो गया। वह और उनके तीन अन्य साथी सीढ़ियों से नीचे गिर गए और धमाके से तेजी से बढ़ी आग से झुलस गए। इस्लामाबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रनीत ढिल्लों ने बताया कि वे रात को इलाके में मौजूद थे। तभी एक घर में आग लगने की सूचना मिली तो तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि फायर कर्मचारी देर रात तक आग पर काबू पाने के प्रयास करते रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें