फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एनएसी शोरूम की पार्किंग से चार और फन रिपब्लिक से 6 डंप वाहन उठाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। नगर निगम के अतिक्रमण विभाग ने सार्वजनिक पार्किंग स्थलों पर खड़ी डंप गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को विभाग की टीम ने एनएसी के शोरूम की पार्किंग और फन रिपब्लिक की पार्किंग में अभियान चलाकर कुल 10 डंप गाड़ियों को उठाया।
विज्ञापन


अतिक्रमण विभाग के सुपरिंटेंडेंट सुनील दत्त ने बताया कि मनीमाजरा नगर निगम की टीम ने इंस्पेक्टर ललित त्यागी के नेतृत्व में फन रिपब्लिक की पार्किंग में खड़ी मैकेनिकों की छह डंप गाड़ियां उठाकर जब्त की। इससे पहले एनएसी के शोरूम की पार्किंग में खड़ी चार कॉमर्शियल डंप गाड़ियों को भी जब्त किया गया।

उल्लेखनीय है कि सार्वजनिक पार्किंग स्थलों पर डंप और कंडम गाड़ियों के अवैध कब्जे का मुद्दा अमर उजाला द्वारा लगातार उठाया जा रहा था। बुधवार को भी इस संबंध में शोरूम के सामने वषों से खड़ी हैं डंप गाड़ियां, निगम नहीं कर रहा कार्रवाई समाचार प्रकाशित हुआ था। इससे पहले फन रिपब्लिक की पार्किंग में खड़ी डंप गाड़ियों का मामला भी प्रकाशित किया गया था। खबर प्रकाशित होने के बाद नगर निगम ने संज्ञान लेते हुए यह अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें