दो घंटे के रेस्क्यू से बची कबूतर की जान
- फोटो : अमर उजाला
हाइटेंशन तार में फंसे कबूतर की जान को बचाने के लिए पुलिस, फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग के कर्मियों ने जी जान लगा दी। करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू आपरेशन में कबूतर सुरक्षित बचाकर डॉक्टर को दिखाया और बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया। इस पूरे ऑपरेशन में हैप्पी ऑटोज के मालिक हैप्पी सिंह और मैनेजर रंजीत सिंह की भी अहम भूमिका रही है।
हैप्पी सिंह ने दी थी पुलिस को सूचना
शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे हैप्पी सिंह ने देखा कि प्लॉट के सामने से निकले हाइटेंशन तार पर एक कबूतर फंसा हुआ है। पहले उन्हें लगा कि वह निकल जाएगा। आधे घंटे बाद जब उनकी नजर गई तो फिर भी वह तड़प रहा था। हैप्पी सिंह व मैनेजर रंजीत सिंह ने तुरंत पुलिस को फोन कर दिया। पीसीआर वैन-7 के एसआई जंग बहादुर तुरंत मौके पर पहुंचे। उनसे भी पक्षी की तड़प नहीं देखी गई। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन कर दिया।