फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुक्का परोसने पर अब ग्राफो क्लब के दो मालिकों समेत चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-7 स्थित ग्राफो क्लब में ग्राहकों को हुक्का परोसे जाने पर पुलिस ने क्लब के दो मालिकों व प्रबंधक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने क्लब मालिक जतिन और आकाश नागपाल व प्रबंधक विकास और संदीप के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

रविवार देर रात सेक्टर-26 थाना प्रभारी जसवीर सिंह की अगुवाई में पुलिस दल इलाके में गश्त कर रहा था। सेक्टर-7 स्थित एससीओ नंबर 10 के पास पुलिस ने कुछ युवक और युवतियों को क्लब से निकलते देखा। शक के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राफो क्लब में छापेमारी की। इस दौरान ग्राहकों को हुक्का परोसा गया था और अंदर युवक-युवतियां हुक्के का सेवन कर रहे थे।
ग्राहकों से पूछताछ में पता लगा कि क्लब के मालिक व प्रबंधक ने हुक्का परोसा है, इसके एवज में उनसे पैसे लिए गए हैं। इसके बाद पुलिस ने उक्त चारों आरोपियों को पकड़कर थाने ले गई, जहां उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। हालांकि पकड़े गए सभी को पुलिस ने बाद में जमानत पर छोड़ दिया है। बता दें कि इससे पहले भी पुलिस हुक्का बारों पर पुलिस लगातार कार्रवाई करती रही है लेकिन इसके बावजूद हुक्का का कारोबार कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक 25 से ज्यादा क्लबों पर कार्रवाई कर चुकी है। पुलिस ने क्लब में हुक्का परोसने पर अब तक सेक्टर 26 के बुलेवार्ड क्लब, मोब क्लब, बारगेन बूज क्लब, क्विजो क्लब, औद्योगिक क्षेत्र प्लेबॉय क्लब, तमजारा क्लब, सेक्टर 9 स्थित बूम बॉक्स, पाइप एंड बैरल, एसको बार, सेक्टर-7 टर्मिनल सेवन, रीफ क्लब समेत अन्य क्लबों के मालिक, प्रबंधक के अलावा स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें