फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से गाड़ियां उठाएंगी घर-घर से कचरा, प्रशासक दिखाएंगे हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। शहर में मंगलवार से गाड़ियों के माध्यम से कचरा उठाया जाएगा। घर-घर से कचरा उठाने वाले पांच वाहनों को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर राजभवन से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। स्मार्ट सिटी ने निगम को 97 वाहन सौंप दिए हैं। 40 वाहनों के कागज जल्द तैयार हो जाएंगे। उसके बाद ये वाहन भी निगम को सौंप दिए जाएंगे। यह व्यवस्था शुरू होने के बाद अब शहर में कचरा लेने का शुल्क भी बढ़ जाएगा। इसके साथ शहर के दुकानदारों और 13 गांवों में शुल्क लगना शुरू हो जाएगा।
निगम आयुक्त केके यादव ने बताया कि घर-घर से कचरा उठाने के लिए स्मार्ट सिटी की ओर से 390 गाड़ियां मंगवाई गई थीं। योजना यह थी कि जनवरी 2021 के पहले सप्ताह में सभी गाड़ियों को एक साथ शहर में चला दिया जाए, लेकिन नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की ओर से कहा गया है कि जितनी गाड़ियों आ रही हैं, उन्हें अलग-अलग फेज में चलाएं। अभी 97 गाड़ियां आ चुकी हैं। 15 जनवरी तक सभी गाड़ियां नगर निगम को मिलने की उम्मीद है। आयुक्त ने बताया कि पहले फेज में उत्तरी सेक्टरों में गाड़ी चलाने की योजना है। उसके बाद जैसे जैसे गाड़ियां आती जाएंगी, सेक्टरों में चलती जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ियों में लगा है जीपीएस
गाड़ियों में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) लगा है। हर गाड़ी को यूनीक आईडी भी दी गई है। इन गाड़ियों की निगरानी स्काडा (सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डाटा एक्यूजिशन) के माध्यम से की जाएगी। स्काडा का ऑफिस सेक्टर-17 स्थित सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर में होगा। अगर कोई गाड़ी खराब हो गई या चालक गाड़ी लेकर नहीं पहुंचा तो स्काडा में बैठे कर्मचारी एमओएच से बात कर तत्काल दूसरी गाड़ी का प्रबंध करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें