चुनाव से पहले शहर में लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने के प्रयास में अब अमर उजाला के साथ फेडरेशन ऑफ सेक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन चंडीगढ़ (फॉसवेक) भी जुड़ गई है।
फॉसवेक शहर की विभिन्न रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशंस के साथ मिलकर सेक्टर वासियों को जागरूक करेगी। फॉसवेक की अगली बैठक में इस संबंध में एजेंडा लाया जाएगा।
फॉसवेक की अगली बैठक 9 मार्च को सेक्टर-35 स्थित कम्युनिटी सेंटर में होगी। एजेंडे पर स्वीकृति के बाद फॉसवेक और विभिन्न रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी सेक्टरों में जा-जाकर लोगों को वोट के महत्व के बारे में बताएंगे।
कोट्स
अमर उजाला का यह अभियान लोगों में काफी जागरूकता ला रहा है। हम भी सेक्टरों में जाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। अगले महीने बैठक में यह एजेंडा लाया जाएगा।
पीसी सांघी, चेयरमैन, फॉसवेक
यह मायने नहीं रखता कि आप वोट किसे डाल रहे हैं, बस यह जरूरी है कि आप वोट जरूर डालें। हम अपने सेक्टर में लोगों को इस संबंध में जागरूक करेंगे और वोट का महत्व भी बताएंगे।
हितेश पुरी, अध्यक्ष, रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशंस, सेक्टर-43 बी
सुबह-शाम जो लोग भी मिलेंगे, हम उन्हें वोट डालने के लिए जागरूक करेंगे। पांच साल में अगर लोग केवल एक दिन कुछ घंटे लाइन में लगकर वोट डालेंगे तो देश में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।
एमएन शुक्ला, निवासी, लेबर ब्यूरो सोसाइटी, सेक्टर-43