एनएसयूआई के नेशनल कोऑर्डिनेटर बने मुनिश्वर शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश सचिव मुनिश्वर शर्मा को एनएसयूआई का नेशनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही मुनिश्वर शर्मा को हिमाचल एनएसयूआई का सह प्रभारी भी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के आदेश जारी करते हुए एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने तुरंत प्रभाव से उन्हें इन पदों पर नियुक्त किया है।
पंजाब यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र नेता मुनिश्वर ने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन का आभार व्यक्त किया है। मुनिश्वर को यह इनाम कोविड-19 के दौरान उनके द्वारा किए गए कार्यों और विभिन्न कॉलेज संगठनों में एनएसयूआई के माध्यम से छात्रों की समस्याओं को हल करने के तौर पर दिया गया है। मुनिश्वर शर्मा ने बताया कि जल्द ही वह राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशों से शीघ्र ही विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में छात्रों की समस्याओं को एनएसयूआई के मंच के माध्यम में हल करवाने के लिए संवाद कार्यक्रम का आयोजन करेंगे।