उन्होंने कहा कि इस ट्वीट को लेकर सोनिया गांधी व प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा को खुला पत्र लिखकर पूछा जा रहा है कि पूनिया ने जो ट्वीट किया है, वह कांग्रेस पार्टी का आधिकारिक बयान है या नहीं।
उनका कहना था कि पूनिया ने ट्वीट कर अपनी खराब मानसिकता को उजागर किया है। यदि वह सोच रहे हैं कि माफी मांग कर बच सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं होगा। माफी मांगने के बाद भी उन्हें हिंदू धर्म में वापसी करनी होगी और उनका शुद्धिकरण किया जाएगा तभी उनको हिंदू धर्म में शामिल किया जाएगा।
उधर, इस मामले में पंकज पूनिया का कहना है कि उन्होंने जो ट्वीट किया है वह किसी धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं किया। यह ट्वीट ट्विटर से हटा दिया, फिर माफीनामा लिखकर भी उस पर डाल दिया है। एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि विवेक लांबा की शिकायत पर मधुबन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पूनिया को गिरफ्तार कर लिया है।