डॉ. मनमोहन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के साथ हुई बैठक में ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान भारतीय सेना द्वारा ‘सिख रेफेरेंस लाइब्रेरी में रखे खजाने को लौटने की मांग रखी गई थी। डॉ. मनमोहन सिंह ने उस समय के सीबीआई के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि वह इस बात की जांच करें कि सिख रेफरेंस लाइब्रेरी का खजाना कहां है।
कुछ महीनों के बाद सीबीआई ने एसजीपीसी को एक ट्रंक लौटाया था। यह ट्रंक सीबीआई को एक मॉल खाने में रखा हुआ मिला था। इसको जब खोला गया तो उसमें एक पिस्तौल व अन्य सामान मिला था। इसकी जानकारी एसजीपीसी के पूर्व सचिव दलमेघ सिंह ने अमर उजाला से बातचीत करते हुए दी। उन्होंने कहा कि बैठक में अमृतसर नगर निगम के तत्कालीन कमिश्नर केएस कंग भी शामिल थे।
अमर उजाला से बातचीत में केएस कंग ने कहा कि अमृतसर में बनने वाली पहली ऐलिवेटेड रोड को लेकर पंजाब सरकार के तत्कालीन चीफ सेक्रेटरी जय दीप सिंह, कुछ अन्य अधिकारियों की बैठक उस समय के ग्रह मंत्रालय के चीफ सेक्रेटरी के साथ हुई थी। इसमें एसजीपीसी के दलमेघ सिंह व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
बैठक के एजेंडे में सिख रेफेरेंस लाइब्रेरी के बहुमूल्य खजाने की मांग भी शामिल थी। तब ग्रह मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा था पूरा मामला भारतीय सेना को सौंप दिया गया है। हो सकता है कि इस बैठक के बाद एसजीपीसी का शिष्टमंडल डॉ. मनमोहन सिंह से मिला हो, वह प्रधानमंत्री के साथ हुई बैठक में शामिल नहीं थे।