फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: फोन करने के डेढ़ घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस, अशोक चक्र विजेता पूर्व नेवी कैप्टन की मौत

Thu, 09 Apr 2020 10:52 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला ( पंजाब)
विज्ञापन
पूर्व कैप्टन जसवंत सिंह बावा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अदम्य साहस के लिए पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन से अशोक चक्र हासिल करने वाले कैप्टन जसवंत सिंह बावा सिस्टम के आगे हार गए। 108 एंबुलेंस के देर से पहुंचने के चलते 80 वर्षीय पूर्व नेवी कैप्टन की शुगर बढ़ने से मौत हो गई। परिवार ने आरोप लगाया कि कंट्रोल रूम में फोन करने के करीब डेढ़ घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची। 

विज्ञापन


पंजाब के कपूरथला के गांव धालीवाल चौक में रहने वाले हरमिंदर सिंह बावा ने बताया कि उनके चाचा पूर्व नेवी कैप्टन जसवंत सिंह बावा को अदम्य साहस और वीरता के लिए तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने अशोक चक्र से सम्मानित किया था। वह शुगर से पीड़ित थे। बुधवार देर रात करीब 11 बजे शुगर बढ़ने के चलते उनकी हालत बिगड़ गई। उनको अस्पताल ले जाने के लिए घर में कोई भी साधन नहीं था इसलिए एंबुलेंस के लिए फोन किया गया। 

कई बार सूचित किए जाने के बावजूद एंबुलेंस नहीं पहुंची तो उन्होंने कंट्रोल रूम पर पुलिस को भी सूचित किया। तबीयत खराब होने के करीब डेढ़ घंटे बाद एंबुलेंस उनके घर पहुंची। तब तक उनके चाचा दम तोड़ चुके थे। वहीं 108 एंबुलेंस सर्विस के इंचार्ज अमित कुमार ने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में आ चुका है। इस मामले की जांच की जाएगी। जो भी आरोपी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें