फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर सेंट्रल के पूर्व विधायक राजकुमार गुप्ता का निधन, सीएम अमरिंदर सिंह ने जताया शोक

Thu, 13 Feb 2020 12:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर ( पंजाब)
विज्ञापन
पूर्व विधायक राजकुमार गुप्ता का निधन।
विज्ञापन

सेंट्रल हलके से पूर्व कांग्रेस विधायक रहे राजकुमार गुप्ता का मंगलवार रात स्वर्गवास हो गया। बेटे पवन कुमार के मुताबिक उनके पिता काफी दिन से बीमार थे। वह लगभग 85 साल के थे। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को हरनामदास पुरा श्मशानघाट में किया गया। अंतिम दर्शन के दौरान विधायक बावा हैनरी, विधायक सुशील रिंकू, विधायक राजिंदर बेरी, पूर्व विधायक केडी भंडारी, भाजपा नेता मोहिंदर भगत, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व मंत्री जय किशन सैनी, मेयर जगदीश राज राजा, सलिल बाहरी, डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी, खादी बोर्ड के डायरेक्टर मेजर सिंह समेत नामचीन हस्तियां मौजूद रहीं। 

विज्ञापन

निकटवर्ती बताते हैं कि राज कुमार गुप्ता ने 1970 में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। जमीनी नेता राजकुमार गुप्ता पांच बार पार्षद चुने गए। उन्होंने नगर निगम सदन में नेता प्रतिपक्ष की दमदार भूमिका निभाई थी और कैप्टन ने 2002 में उनको टिकट देकर मैदान में उतारा था। उन्होंने पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया को हराकर इतिहास रचा था। राजकुमार गुप्ता जिला कांग्रेस के प्रधान और स्मॉल स्केल इंडस्ट्री के चेयरमैन भी रह चुके हैं। 

कैप्टन ने पूर्व विधायक राज कुमार गुप्ता के निधन पर जताया शोक
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को पूर्व विधायक राज कुमार गुप्ता के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। गुप्ता का मंगलवार की रात बीमारी के बाद निधन हो गया। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने राज कुमार गुप्ता को सुलझे हुए राजनीतिज्ञ बताया, जिन्होंने अपने जालंधर केंद्रीय हलके के सर्वपक्षीय विकास के लिए दिन-रात काम किया।

 

कैप्टन ने आगे कहा कि दिग्गज कांग्रेसी नेता को निस्स्वार्थ सेवाओं और स्थानीय निवासियों के साथ जमीनी स्तर पर जुड़े होने के कारण प्रत्येक व्यक्ति याद करेगा। दुखी परिवार के साथ संवेदना जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए अरदास की और उनके परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें