फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपीई किट घोटाला: पूर्व मंत्री बलबीर सिद्धू से पांच घंटे पूछताछ, बोले- बदलाखोरी के तहत फंसाया जा रहा

Tue, 27 Jun 2023 10:01 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि मुझ पर लगे सभी आरोप निराधार हैं और विजिलेंस को मांगी गई जानकारी व दस्तावेज उपलब्ध करवा दिए हैं। पूछताछ में उनसे जो भी सवाल किए जा रहे हैं, वह उनका जवाब दे रहे हैं।
विज्ञापन
बलबीर सिंह सिद्धू। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब के पूर्व सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू से मंगलवार को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक पूछताछ की। कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार में सेहत मंत्री रहे सिद्धू से विजिलेंस ने कोविड के दौरान हुए पीपीई किट घोटाले के मामले में पूछताछ की गई है। इसके अलावा उनसे उनकी संपत्ति व कारोबार संबंधी दस्तावेजों को लेकर भी सवाल पूछे। 

विज्ञापन


आरोप है कि पीपीई किटों की खरीद में उन्होंने एक कंपनी को फायदा पहुंचाया। इससे पहले सिद्धू से गत 2 जून और 21 अप्रैल को पूछताछ हो चुकी है। सिद्धू ने पूछताछ के बाद पत्रकारों से कहा कि उन्हें सियासी बदलाखोरी के तहत फंसाया जा रहा है। मुझ पर लगाए सभी आरोप निराधार हैं और उन्होंने विजिलेंस की ओर से मांगी गई जानकारी व दस्तावेज उपलब्ध करवा दिए हैं। पूछताछ में उनसे जो भी सवाल किए जा रहे हैं, वह उनका जवाब दे रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें