फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: आज अमृतसर आएंगे अरविंद केजरीवाल, पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप के आप शामिल होने की अटकलें

Mon, 21 Jun 2021 12:04 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कुंवर विजय प्रताप कोटकपूरा गोलीकांड मामले में गठित एसआईटी के प्रमुख थे। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने इस एसआईटी की जांच को खारिज कर दिया था और नई एसआईटी के गठन का आदेश दिया था। इसके बाद ही कुंवर विजय प्रताप ने ऐच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। अब इस मामले की जांच नई एसआईटी कर रही है। 
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल, कुंवर विजय प्रताप। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बेअदबी गोलीकांड में जांच करने वाली एसआईटी के प्रमुख रहे पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप आम आदमी पार्टी का हिस्सा बनने जा रहे हैं। आज अमृतसर पहुंच रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में उनके पार्टी में शामिल होने की अटकलें हैं। केजरीवाल ने भी ट्वीट कर अमृतसर आने की जानकारी दी है। वहीं कुंवर विजय प्रताप ने भी पंजाब में नई राजनीतिक शुरूआत के संकेत दे दिए हैं।

विज्ञापन


पंजाब की सियासत में यह बड़ा उलट फेर माना जा रहा है। पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। कुंवर विजय प्रताप सिंह कोटकपूरा गोलीकांड मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम के वरिष्ठ सदस्य थे। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने एसआइटी की जांच रिपोर्ट को खारिज कर नई एसआइटी गठित करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद कुंवर विजय प्रताप ने 12 अप्रैल को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का आवेदन किया था, जिसे पहले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खारिज कर दिया था लेकिन बाद में इसे स्वीकृति प्रदान कर दी थी। तब से ही कुंवर विजय प्रताप सिंह के राजनीति में आने की चर्चाएं हो रही हैं। चूंकि अब चुनाव को समय कम बचा है, इसलिए इन चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। 

विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री के ट्वीट के बाद पंजाब की सियासत में कुंवर विजय प्रताप के आप में शामिल होने की चर्चा हो रही है। आप के पार्टी मुख्यालय के सूत्रों के अनुसार सोमवार को वह आप का दामन थाम सकते हैं। केजरीवाल सोमवार सुबह 11:00 बजे अमृतसर पहुंचेंगे, जहां उनकी उपस्थिति में वह आप में शामिल होंगे। 

क्या बोले कुंवर
पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप ने आप में शामिल होने की पुष्टि नहीं की है लेकिन यह संकेत दिए हैं कि वह जल्द ही किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल होंगे। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि पंजाब में अब वह नई राजनीतिक शुरूआत करेंगे और जो राजनीति वह करेंगे उसकी परिभाषा अलग होगी। 
पंजाब बदलाव चाहता है और लोगों को सिर्फ आम आदमी पार्टी से उम्मीद हैं। कल अमृतसर में मिलते हैं। अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री, दिल्ली।
आज बिल्ली बाहर आ चुकी है। शिअद हमेशा से यह कहते हुए आ रही है कि कुंवर विजय प्रताप सियासत कर रहे हैं। आज शिअद का कहना सच साबित हो गया है। केजरीवाल की लिखी हुई स्क्रिप्ट पर कुंवर काम कर रहे थे, उनके जरिए बादल परिवार को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। राज्य के मुख्यमंत्री को भी केजरीवाल की लिखी हुई स्क्रिप्ट शूट कर रही है। वह भी इस पूरे मामले में मूक दर्शक ही बने रहे। चरनजीत सिंह बराड़, प्रवक्ता, शिअद।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें