फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: विधानसभा अध्यक्ष से मिलने पहुंचे अनिल विज, कहा-मुझे मंत्रिमंडल विस्तार की जानकारी नहीं

Tue, 19 Mar 2024 01:54 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में मनोहर सरकार के इस्तीफे के बाद जब विधायक दल की बैठक में नायब सैनी को नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया था तो पूर्व गृहमंत्री अनिल विज उस बैठक में से नाराज होकर निकल आए थे। हालांकि वे लगातार अपनी नाराजगी की खबरों का खंडन कर रहे हैं लेकिन वे सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में भी नहीं आए थे। 
विज्ञापन
अनिल विज। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा मंत्रिमंडल में विस्तार से पहले पूर्व गृहमंत्री अनिल विज चंडीगढ़ में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता से मिलने पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में विज ने कहा कि मेरी किसी से नाराजगी नहीं है।
विज्ञापन


विज ने ये भी साफ किया कि मुझे मंत्रिमंडल विस्तार के लिए न पहले बताया गया था और न ही अब बताया गया है। मैं विधानसभा कमेटी का मेंबर बनने के लिए आया हूं। विधानसभा पहुंचे अनिल विज ने साफ कहा कि मुख्यमंत्री का बदला जाना मेरे लिए एक बम की तरह था। मुझे बिल्कुल भी इल्म नहीं था कि प्रदेश का मुख्यमंत्री बदला जा रहा है, मुझे भी मीटिंग में ही पता चला। यह मेरे लिए एक बम की तरह था। 

विज ने कहा कि मैं विधानसभा की कमेटियों का सदस्य बनने के लिए विधानसभा आया हूं ताकि मैं चंडीगढ़ आता जाता रहूं। आज मुझसे कोई संपर्क नहीं किया गया। यदि सीएम अंबाला कैंट में मेरे आवास पहुंचते तो उन्हें चाय पिलाते। विज ने फिर दोहराया कि मैं बीजेपी का अनन्य भक्त हूं और मैं बिल्कुल भी नाराज नहीं हूं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बयान कि अनिल विज बहुत जल्दी नाराज होते है और जल्दी ही मान भी जाते हैं, पर विज ने कहा कि मुझे नहीं पता कि उन्होंने यह बयान क्यों दिया। ये कहीं पर निगाहें और कहीं पर निशाने वाली बात है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

इससे पहले मंगलवार सुबह सीएम नायब सैनी अंबाला पहुंचे तो विज उनसे मिलने नहीं आए थे। अंबाला में भी उन्होंने कहा था कि मंत्रिमंडल विस्तार के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। बंतो कटारिया पर लग रहे परिवारवाद के आरोपों को लेकर विज ने कहा कि यह परिवारवाद में नहीं आता है। दिवंगत रतनलाल कटारिया के होते हुए, उनके कोई पद पर आसीन होते हुए टिकट देते तब तो बात ठीक होगी मगर कटारिया अब हमारे बीच में नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें