फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर/ममदोट। फिरोजपुर शहर के आजाद नगर इलाके में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नतिंदर मुखीजा पर रविवार को जानलेवा हमला किया गया। करीब दस बदमाशों ने मुखीजा और उनके परिवार पर तेजधार हथियारों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपियों ने न सिर्फ मारपीट की, बल्कि खून से लथपथ मुखीजा को फिरोजपुर के किसी भी अस्पताल में भर्ती नहीं होने दिया। किसी तरह परिजन उन्हें ममदोट अस्पताल पहुंचाने में सफल रहे, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन

पीड़ित नतिंदर मुखीजा ने बताया कि कार पार्किंग को लेकर गुरप्रीत सिंह नामक व्यक्ति से उनकी मामूली बहस हो गई थी। स्थानीय लोगों की सलाह पर वह विवाद शांत कर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह अपनी गली में पहुंचे, तभी गुरप्रीत सिंह, हरमन सिंह निवासी फिरोजपुर, मुलकीत सिंह निवासी अक्कू वाला सहित करीब दस लोगों ने घेरकर उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में मुखीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों के जमा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए, जाते समय उनकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
मुखीजा ने आरोप लगाया कि जब परिजन उन्हें सिविल अस्पताल फिरोजपुर ले जा रहे थे, तो आरोपियों ने रास्ते में घेराबंदी कर रोकने की कोशिश की। हालात बिगड़ते देख परिजन किसी तरह वहां से निकलकर ममदोट अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले भी आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी, जिसकी शिकायत फिरोजपुर थाने में दर्ज कराई गई थी। इसके बावजूद पुलिस की कार्रवाई नाकाफी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें