फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: वन महोत्सव में लगाए गए पौधों की सर्वाइवल गिनती, वन विभाग ने गठित की कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। वन महोत्सव-2025 के दौरान लगाए गए पौधों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए वन विभाग ने तीन अधिकारियों और एक एनजीओ अध्यक्ष की चार सदस्यीय अंतर-विभागीय समिति गठित की है। समिति शिक्षा विभाग की ओर से किए गए सभी पौधारोपण स्थलों का निरीक्षण करेगी और यह पता लगाएगी कि कितने पौधे जीवित हैं और उनकी देखभाल किस स्तर पर हो रही है।
विज्ञापन

समिति में सीनियर असिस्टेंट (पर्यावरण विभाग) मुकेश कुमार, फॉरेस्टर (नेपली रेंज) मनन मेहता, फॉरेस्ट गार्ड (नेपली रेंज) अमरिंदर सिंह और अध्यक्ष (युवा सत्ता एनजीओ) प्रमोद शर्मा शामिल हैं। ये सेक्टर-9 स्थित डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन कार्यालय के अंतर्गत आने वाले पौधारोपण स्थलों का निरीक्षण करेंगे।
समिति को निर्देश दिए गए हैं कि पहली रिपोर्ट 30 नवंबर 2025 तक और अंतिम रिपोर्ट 31 मार्च 2026 तक वन विभाग को सौंप दी जाए। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह कदम यह सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है कि वन महोत्सव के दौरान लगाए गए पौधे केवल औपचारिकता न बनें, बल्कि चंडीगढ़ की हरियाली बढ़ाने में वास्तविक योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें