फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर प्यार, विदेशी युवती शादी करने आई सात समुंदर पार

Sat, 11 Jul 2015 08:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
देसी छोरे की फेसबुक पर विदेशी मेम के साथ चैट हुई। इसके यह मुलाकात पहले दोस्ती फिर प्यार में बदल गई। दो साल तक फेसबुक पर ही प्रेम प्रसंग चलता रहा।
विज्ञापन


प्रेम ऐसा परवान चढ़ा कि दो देशों की सीमाएं इन प्रेमियों के बीच रुकावट नहीं बन पाईं। शुक्रवार को इस प्रेमी युगल ने विधि विधान से शादी कर अपने प्यार को मंजिल तक पहुंचाया।

काछवा में रहने वाले प्रवीण (24) और अमेरिका के मेरीलैंड की चनीटा शुक्रवार को वैवाहिक बंधन में बंध गए। दोनों की दो साल पहले फेसबुक पर चैट हुई थी। फिर दोस्ती हुई, जो प्यार में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय रीति-रिवाज से यह प्रेमी जोड़ा वैवाहिक बंधन में बंधा

चैटिंग के दौरान एक दिन प्रवीण ने चनीटा के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। चनीटा ने भी इस प्रस्ताव को खुशी से स्वीकार कर लिया। प्रवीण की गुजारिश पर चनीटा अमेरिका से विवाह रचाने काछवा पहुंची।

शुक्रवार को भारतीय रीति-रिवाज से यह प्रेमी जोड़ा वैवाहिक बंधन में बंध गया। मानव सेवा संघ में हुए सादे समारोह में दोनों ने शादी की रस्में पूरी की। अब चनीटा अपने साथ पति को अमेरिका ले जाएगी।

प्रवीण के पिता सेक्टर चार पुलिस चौकी में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। पूरे परिवार में खुशी है। ताऊ पालेराम ने प्रवीण और चनीटा रोबनसन को आशीर्वाद देकर उनके खुशहाल जीवन की कामना की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें