देसी छोरे की फेसबुक पर विदेशी मेम के साथ चैट हुई। इसके यह मुलाकात पहले दोस्ती फिर प्यार में बदल गई। दो साल तक फेसबुक पर ही प्रेम प्रसंग चलता रहा।
प्रेम ऐसा परवान चढ़ा कि दो देशों की सीमाएं इन प्रेमियों के बीच रुकावट नहीं बन पाईं। शुक्रवार को इस प्रेमी युगल ने विधि विधान से शादी कर अपने प्यार को मंजिल तक पहुंचाया।
काछवा में रहने वाले प्रवीण (24) और अमेरिका के मेरीलैंड की चनीटा शुक्रवार को वैवाहिक बंधन में बंध गए। दोनों की दो साल पहले फेसबुक पर चैट हुई थी। फिर दोस्ती हुई, जो प्यार में बदल गई।