यह होती है खासियत
इनकी सूंघने की क्षमता इतनी जबरदस्त होती है कि ये नौ गज की दूरी से अपने शिकार को ट्रैक कर सकता है। साथ ही दो फीट की गहराई में छिपे सामान भी सूंघ कर पता लगा लेते हैं। इतना ही नहीं, अगर किसी जगह से कोई इंसान 24 घंटे पहले भी गुजरा है तो बेल्जियम मैलिनोइस उसका भी पता लगा लेते हैं। ये कुत्ते काफी फुर्तीले होते हैं।
मिल चुके हैं 2600 फोन
एक रिपोर्ट के मुताबिक इस साल अकेले पंजाब की विभिन्न जेलों से 2600 से अधिक मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। तीन महीनों में जेल विभाग द्वारा मोबाइल फोन बरामद करने के लिए कई ड्राइव चलाई गईं। इस दौरान 1600 से अधिक मोबाइल फोन मिले हैं।
42 फीसदी कैदी नशे के आदी
पंजाब की जेलों में नई सरकार नशे पर अंकुश लगाने के लिए कैदियों का डोप टेस्ट करवा रही है। अब तब 14 जेलों और उप-जेलों में 8000 से अधिक कैदियों की जांच की जा चुकी है, जिसमें 42 फीसदी कैदियों का डोप टेस्ट पॉजिटिव मिला है। अमृतसर में 1900 में से 900 कैदी ड्रग्स का सेवन करते पाए गए, जबकि बठिंडा जेल में 1673 में से 646 और गुरदासपुर में 997 में से 425 कैदी, संगरूर जेल में 966 कैदियों में से 340 ड्रग्स के आदी मिले हैं।
जैमर के लिए लग चुकी फटकार
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब को जेलों में जैमर लगाने के लिए पंजाब सरकार को दो हफ्ते का समय दिया है। इस महीने की शुरुआत में हाईकोर्ट ने जेल में कैदियों द्वारा मोबाइल फोन के बड़े पैमाने पर दुरुपयोग को रोकने में विफल रहने के लिए पंजाब सरकार को फटकार लगाई थी।