फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी पिस्तौल के साथ बदमाश गिरफ्तार

Wed, 05 Nov 2014 11:09 PM IST
जालंधर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कमिश्नरेट पुलिस की टीम ने दो बदमाशों को विदेशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से जर्मनी का बना पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए गए हैं। इसके अलावा इनसे एयर पिस्टल भी मिला है।
विज्ञापन



डीसीपी नवीन सिंगला, एडीसीपी क्राइम जे इलेनचेलियान, एसीपी क्राइम हरजिंदर सिंह ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी। इसकी बिनाह पर क्राइम विभाग की एक टीम का गठन कर ट्रांसपोर्ट नगर में नाकेबंदी की गई। पुलिस ने वहां से गगनदीप सिंह उर्फ रिंकू निवासी बोलीना दोआबा, सुखविंदर सिंह सुक्खा निवासी जौहलां को काबू कर लिया। दोनोें मारुति जेन में सवार होकर घूम रहे थे।


आरोपियों के पास से जर्मनी का बना पिस्तौल और 32 बोर के दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। जांच में पता चला है कि दोनों युवक बदमाश हैं और होशियारपुर में सक्रिय एक गैंग के सदस्य हैं। इनके पास जर्मनी का बना पिस्तौल कैसे आया ? इसकी जांच की जा रही है। गगनदीप के खिलाफ अपहरण, रेप, घर में घुसकर तोड़फोड़, धारदार हथियारों से वार कर हमला करने के आधा दर्जन केस विभिन्न थानों में चल रहे हैं।
विज्ञापन



डीसीपी सिंगला ने बताया कि इसी तरह पुलिस की एक टीम ने काले रंग के मोटरसाइकिल पर सवार लिंक रोड फोकल प्वाइंट की तरफ से आ रहे एक युवक को काबू किया। उसकी पहचान जमशेर सिंह शेरा निवासी तोबड़ी मोहल्ला के रूप में हुई है।

डीसीपी सिंगला के मुताबिक मोटरसाइकिल बस स्टैंड से चोरी किया गया था। बाद में पता चला कि शेरा कुख्यात झपटमार है। इसके पास से अलग-अलग कंपनियों के 10 मोबाइल फोन बरामद हुए। सिंगला के मुताबिक शेरा ने शहर में झपटमारी की वारदात कर लोगों की नाक में दम कर रखा था।

शेरा ने ही जोशी अस्पताल के सामने से ऑटो सवार महिला से फोन छीना था। 25 दिन बाद इसी स्थान से फिर फोन लूट लिया था। शोभायात्रा वाले दिन दो स्थानों पर मोबाइल फोन छीने गए थे। इसके अलावा श्रमिकों से पांच मोबाइल फोन भी शेरा ने ही छीने थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें