पाकिस्तान में जबरन धर्म परिवर्तन कराए जाने का मामला फिर गरमाया है। इतिहास शोधकर्ता सुरेंद्र कोछड़ ने सोमवार पत्रकारों को बताया कि तीन साल में पाकिस्तान में 1000 हिंदू और ईसाई लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन करवाकर उन्हें इस्लाम कुबूल करवाया गया है। इनमें करीब 700 ईसाई और 300 हिंदू युवतियां थीं।
कोछड़ ने दावा किया कि दोषियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज न किए जाने के कारण धर्म परिवर्तन के सभी मामले सामने नहीं आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी हिंदू सोसाइटियों ने पाक अदालतों में पुख्ता दस्तावेजों के साथ दावा किया है कि पाकिस्तान में हर महीने करीब 25 हिंदू-ईसाई युवतियों का अपहरण करके उन्हें इस्लाम कुबूल करवाया जा रहा है।