मंगलवार देर रात बारिश के बाद बुधवार को मौसम एकदम ठंडा हो गया। एक ही दिन में पारा 6 डिग्री गिर गया। 10 साल में पहली बार मई इतना ठंडा रहा है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो अभी वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण दो जून तक बारिश के आसार बने हुए हैं।
बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री रिकार्ड किया गया, जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.9 और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं चौबीस घंटे के अंदर 3.8 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंदर पाल ने बताया कि यह प्री मानसून और मानसून की बारिश नहीं है। अभी मानसून 25 जून के बाद आने की संभावना है।
वर्ष -------अधिकतम तापमान ---------- न्यूनतम तापमान
2007--------40.6-------------------20.0
2008-------42.6--------------------15.8
2009-------42.0-------------------18.6
2010-------44.0-----------------20.0
2011------41.3------------------22.2
2012 -------44.8--------------16.8
2013--------43.8--------------19.4
2014-------41.4---------------17.6
2015---------43.3---------18.8
2016---------43.6-----------20.6
2017----------32.2--------20.5