फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब चुनाव: अमरिंदर बोले, पहली बार कैप्टन से हारेगा जनरल

Sat, 07 Jan 2017 04:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
'पहली बार कैप्टन से हारेगा जनरल' - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि सेना के इतिहास में यह पहली बार होगा कि एक कैप्टन एक जनरल को हराएगा। बता दें कि अमरिंदर सिंह पटियाला से अकाली दल के भावी उम्मीदवार पूर्व सेना प्रमुख जनरल जेजे सिंह को हराने की बात कर रहें हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार को एक बार फिर कैप्टन ने आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को विधानसभा चुनाव में उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि वह केजरीवाल को राज्य के किसी भी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हराने को तैयार हैं। कैप्टन अमरिंदर पूर्व अकाली मंत्री रणजीत सिंह बलियान के पारिवारिक सदस्यों के अलावा, बड़ी संख्या में आप वर्करों व अन्यों की कांग्रेस में शमूलियत का एलान करने के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

उन्होंने इस बात से इंकार किया कि टिकटों में हुई देरी का असर पंजाब कांग्रेस के उम्मीदवारों के प्रचार पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अभी चुनाव को बहुत समय बाकी है, जो 4 फरवरी को होने हैं। हालांकि, उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि पार्टी के जयपुर सेशन में हुए फैसले के मुताबिक टिकट का एलान चुनाव से छह माह पूर्व नहीं हो सका। कैप्टन ने स्पष्ट किया कि पार्टी की अंतिम सूची 9 जनवरी को जारी होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धू को डिप्टी सीएम बनाने पर चर्चा नहीं: कैप्टन

नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : File Photo
पंजाब कांग्रेस में मतभेद को लेकर एक सवाल का जवाब देते हुए कैप्टन ने कहा कि सभी चाहवानों को टिकट देना संभावित नहीं है, लेकिन पार्टी असहमतों को मनाने पर पूरी मेहनत कर रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि आधिकारिक उम्मीदवारों के पक्ष में स्वयं पीछे हटने वालों व उनका समर्थन करने वालों को वह अपनी सरकार में जगह देने के लिए व्यक्तिगत तौर पर वचनबद्ध हैं। एक सवाल के जवाब में कैप्टन ने दोहराया कि उन हलकों में बाहरियों को टिकटें दी जाएंगी, जहां कांग्रेस के पास मजबूत उम्मीदवार नहीं हैं।

सिद्धू को डिप्टी सीएम बनाने पर चर्चा नहीं : कैप्टन
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि पंजाब में कांग्रेस के सत्ता में आने पर नवजोत सिंह सिद्धू को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने के मुद्दे पर उनसे आलाकमान की कोई बात नहीं हुई है। शुक्रवार को कांग्रेस भवन में प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों की ओर से पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि पंजाब में चुनाव लड़ने के साथ-साथ नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस पार्टी के स्टार कंपेनरों की सूची का भी हिस्सा हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें