फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रियों पर हमला, पाकिस्तान जाने वाली बस का रूट बदला

Wed, 12 Jul 2017 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
विज्ञापन
सुरक्षा के लिहाज से सदा-ए-सरहद बस का रूट बदला
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान के बीच चलने वाली लाहौर- दिल्ली सदा-ए-सरहद बस का रूट मंगलवार को अचानक बदल दिया गया। ऐसा जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले के खिलाफ जगह-जगह संगठनों के विरोध-प्रदर्शन के कारण हुआ। बस लाहौर से अमृतसर तो पहुंची, लेकिन उसे निर्धारित रूट के मुताबिक फगवाड़ा ले जाने की बजाय कपूरथला के रास्ते दिल्ली की ओर आगे बढ़ाया गया। इस बीच बस की सुरक्षा के मामले में खास एहतियात बरती गई।  
विज्ञापन


आम तौर पर निर्धारित रूट के मुताबिक यह बस वाघा बॉर्डर के रास्ते भारतीय सीमा में प्रवेश करने के बाद अमृतसर-जालंधर रोड से होते हुए फगवाड़ा पहुंचती है। इसके बाद यह बस फिल्लौर, लुधियाना, मंडी गोबिंदगढ़, राजपुर, अंबाला, पानीपत और सोनीपत होने हुए दिल्ली तक जाती है। हालांकि मंगलवार को हिंदू संगठनों के विरोध प्रदर्शन के चलते यह बस लाहौर से अमृतसर तो पहुंची, लेकिन उसके बाद बस को करतारपुर के रास्ते कपूरथला की ओर मोड़ दिया गया।

करतारपुर पुलिस ने बस की चेकिंग की। इसके बाद बस फगवाड़ा न पहुंचकर सीधा कपूरथला पहुंची। यहां पर ट्रैफिक इंचार्ज दर्शनलाल शर्मा ने बस की सुरक्षा का जायजा लिया। इस बीच जिले की पुलिस ने बस की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा। कपूरथला के बाद बस औजला फाटक से काला संघिया के रास्ते कनोदर होते हुए जलंधर देहात पहुंची। वहां से बस को संगरूर, मानसा होते हुए दिल्ली की ओर आगे बढ़ाया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह चौक पर फूंका पाकिस्तान का पुतला

- फोटो : Demo Pic
श्री अमरनाथ यात्रियों पर हमले को लेकर बजरंग दल कपूरथला ने दोआबा जोन प्रभारी संजीव बजाज, जिला प्रधान संजय शर्मा और शहरी प्रधान जीवन वालिया की अध्यक्षता में स्थानीय शहीद भगत सिंह चौक में पाकिस्तान का पुतला फूंका।

जोन प्रभारी बजाज ने कहा कि श्री अमरनाथ यात्रियों पर हमला कर पाकिस्तान परस्त आतंकवादियों ने अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। भारत की ओर से उसे माकूल जवाब न दिए जाने की वजह से ही आतंकी इस तरह की हिमाकत बार-बार कर रहे हैं। जिसे वे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि यह घटना पूरी तरह से कायराना है।

सवाल किया कि पाकिस्तान निर्दोष श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर कौन सी बहादुरी का परिचय देना चाहता है। अगर हिम्मत है तो भारतीय सेना का सामना करके दिखाए। उन्होंने हमले की घटना की निंदा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस हरकत का माकूल जवाब देने की मांग की है। इस मौके पर जतिंदर छाबड़ा, राजकुमार अरोड़ा, प्रदीप जैन, चंद्रमोहन भोला, विपिन कुमार, ईशांत शर्मा, आनंद कुमार, नारायण दास, परमजीत कुमार, गुरचरण सिंह, सोनू पंडित मौजूद थे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें