रक्षाबंधन के मौके पर हरियाणा रोडवेज ने बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। बहनें 36 घंटे तक रोडवेज की बसों में फ्री सफर कर सकेंगी। आज दोपहर 12 बजे यह सुविधा शुरू हो गई है और कल रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगी। महिलाओं के साथ-साथ 15 साल तक के बच्चे मुफ्त यात्रा कर सकेंगे।
वहीं, दूसरी ओर यात्रियों की भीड़ के चलते परिवहन विभाग ने ज्यादा फेरे लगाने के आदेश भी दिए गए हैं। चालकों परिचालकों की छुट्टियां भी कैंसिल की गई है। रक्षाबंधन पर कोई भी बस खड़ी नहीं रहेगी। वर्कशॉप से सभी बसों को निकाला जाएगा। व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरीक्षक और सुपरवाइजर्स विशेष नजर रखेंगे।
17 और 18 अगस्त के लिए दूसरे राज्यों व अन्य लम्बे मार्गों पर चलने वाली बसें कम चलेंगी। इन सभी बसों को मिलाकर कुल 143 बसें स्थानीय मार्गों सेवाएं देंगी। यात्रियों की संख्या देखते हुए बसें रूट पर भेजी जाएंगी।
- एमएस खर्ब, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, पानीपत