फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 दिन और खाने पड़ेंगे महंगे आलू फिर सस्ता होने की उम्मीद, प्याज आगे भी रुलाएंगा

Sun, 25 Oct 2020 01:54 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
आलू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महंगे आलू से फिलहाल अभी छुटकारा मिलने की उम्मीद नहीं है। इसके लिए कम से कम 20 दिन का इंतजार और करना होगा। दिवाली के बाद 15-16 नवंबर के आसपास नया आलू बाजार में आने लगेगा। उसके बाद आलू के रेट में गिरावट आएगी। बाजार में इस समय थोक में आलू 35 से 40 रुपये किलो और फुटकर में 50 रुपये किलो बिक रहा है। इससे पहले आलू का रेट 40 रुपये किलो था लेकिन इससे नीचे नहीं आ रहा था।

विज्ञापन


सेक्टर-26 स्थित गुरु नानक आलू कंपनी के हरिजीत सिंह ने बताया कि मार्केट में जितना आलू आ रहा, उतना रोज उठ रहा है। रोज करीब 440 टन आलू आता है और शाम तक पूरा उठ जाता है। इस समय आलू यूपी और पंजाब के एक दो जिलों से आ रहा है। 15 नवंबर से बाजार में आलू ऊना, होशियारपुर और बनूड़ से आने लगेगा। यहां से सप्लाई शुरू होते ही आलू के रेट नीचे आएंगे।

स्माल वेजिटेबल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट अशोक कुमार गुर्जर ने बताया कि आलू की फिलहाल कोई कमी नहीं है। आलू तभी सस्ता होगा, जब हिमाचल व पंजाब के जिलों से आलू की सप्लाई होगी। इसके लिए कम से कम 15 दिन तक और इंतजार करना होगा।
विज्ञापन


प्याज के रेट से राहत नहीं
प्याज की कीमतें थमने का नाम नहीं ले रहीं। चंडीगढ़ में थोक का रेट 55-60 है, जबकि फुटकर में 65 से 70 रुपये के बीच बिक रहा है। मार्केट से जुड़े लोगों ने बताया कि आने वाले समय में प्याज और भी ज्यादा महंगा हो सकता है। दरअसल महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कर्नाटक जैसे प्याज उत्पादक राज्यों में बारिश की वजह से प्याज की फसलें बर्बाद हो गईं। इन राज्यों में अब भी बारिश हो रही है। यदि बेमौसम बारिश नहीं होती तो प्याज इतना महंगा न बिकता। प्याज की नई फसल आने में आने में समय लगेगा। जो नई फसल लगाई गई थी, वह पानी से बर्बाद हो गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें