फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल आईलीगः रोमांचक मुकाबले में एक-एक से बराबर रहीं टीमें

Thu, 05 May 2016 09:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में फुटबाल मैच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फुटबाल आईलीग के तहत मोहम्मडन स्पोर्टिंग और मिनर्वा क्लब के बीच खेला गया रोमांचक मैच एक-एक से बराबरी पर रहा। आईलीग के दूसरे चरण में दोनों के बीच मैच खेला गया। यह मैच सेक्टर 17 स्थित फुटबॉल क्लब में शाम चार बजे हुआ। मैच शुरू होते ही दोनों टीमों ने आक्रमक शैली का अपनाई।
विज्ञापन


मैच के दसवें मिनट में मनवीर ने अपने साथी खिलाड़ी से मिले पास को फील्ड गोल में तबदील कर मिनर्वा क्लब को एक शून्य की बढ़त दिला दी। पहले हाफ में कुछ समय रहते मोडम्मडन स्पोर्टिंग क्लब को पेनल्टी मिली जिसे खिलाड़ी मोंगा ने बिना वक्त लगाए गोल में बदलकर मैच का स्कोर 1-1 की बराबरी पर ला दिया।

इसके बाद एक भी गोल नहीं हो सका और मैच एक-एक की बराबरी पर ड्रॉ रहा। ड्रॉ के बाद प्वाइंट टेबल में मिनर्वा क्लब के 12 अंक और मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब के आठ अंक हो गए।
विज्ञापन


रैफरी ने दिखाया रेड कार्ड
मैच के दूसरे हाफ में रैफरी से उलझने के बाद मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब के माेंगा को रेड कार्ड दिखाया गया। जिस कारण उन्हें मैदान से बाहर बैठना पड़ा। मैच के दौरान पहले हॉफ में गेंद को संभालते हुए 11 नंबर खिलाड़ी इंजर्ड हो गया। लेकि न कुछ देर बाद वह फिर से मैदान पर लौट आया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें