फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी और नॉनवेज खाने के शौकीन हैं तो पहुंचिए ताज

Wed, 15 Jan 2014 08:32 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
होटल ताज में पंजाबी फूड फेस्टिवल शुरू हुआ जो कि 19 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान शाम 7 बजे से रात 11:30 बजे तक पंजाबी खाने के शौकीनों को पसंद के अनुसार शाकाहारी और मांसाहारी थाली परोसी जाएगी।
विज्ञापन


होटल के जनरल मैनेजर सुरिंदर सिंह ने बताया कि इस फेस्ट के दौरान हम जो थालियां परोस रहे हैं उस पर काफी रिसर्च की गई है।

हमने लाहौर, पेशावर और पंजाब के खाने और फ्लेवर की सभी बारीक जानकारियां जुटाईं। हमारे शैफ ने एक-एक डिश को 20 से 30 बार बनाकर देखा ताकि परफेक्ट स्वाद मिल सके।
विज्ञापन


हमारी थाली में आपको पंजाब के सभी स्वाद मिलेंगे। हमारे कुजिन में लोगों को जो चीज सबसे ज्यादा पसंद आएगी उसे पर्मानेंट मैन्यु में शामिल कर लेंगे।

इसी तरह की हमारी स्पेशलिएटी में पिट्ठी वाली मच्छी, इमली मलाई मुरग और मलाई मटन कोफ्ता शामिल है। इन्हें सीजनल मसालों से तैयार किया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें