केंद्र ने पंजाब को स्पष्ट कर दिया है कि वह किसानों से गेहूं खरीद का पैसा सीधे उनके खाते में ही भेजेगा। राज्य में अब गेहूं खरीद का करीब एक सप्ताह हुआ है, लेकिन केंद्रीय एजेंसी गेहूं की खरीद में खास रुचि नहीं दिखा रही है। गेहूं खरीद के पहले दिन एफसीआई ने मात्र 10 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की थी, सात दिन बाद केंद्रीय एजेंसी ने महज 47514 मीट्रिक टन गेहूं की ही खरीद की है। जबकि इसके मुकाबले पंजाब की क्रय एजेंसियां पांच गुना अधिक गेहूं की खरीद कर चुकी हैं। पंजाब में पिछले सात दिन के दौरान 2561486 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
सात दिन में किस एजेंसी ने कितना गेहूं खरीदा
दिनांक एफसीआई पनग्रेन मार्कफेड पनसप पीएसडब्ल्यूसी
16 47514 215399 158854 158305 109612
15 41534 208067 173933 178805 118824
14 19913 134761 117545 13104 70873
13 2883 78599 75655 68439 49412
12 600 46599 44615 43302 27089
11 170 15788 19859 14855 9639
10 10 652 442 818 180
नोट: गेहूं की खरीद मीट्रिक टन में की गई है।
यदि एफसीआई गेहूं खरीद नहीं करना चाहती है तो पंजाब सरकार इस मामले में क्या कर सकती है। बात रही डीबीटी मुद्दे को लेकर तो वह अब वह हल हो चुका है। - भारत भूषण आशु, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री, पंजाब सरकार।