अगर आप खुद को स्वाइल फ्लू से बचाना चाहते हैं तो अगले कुछ समय तक डॉक्टर्स की इन बातों पर जरूर अमल करें। किसी से मुलाकात के वक्त अपने हाथ पॉकेट के अंदर रखें। ऐसा नहीं करना, आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है।
हाथ मिलाने की बजाय नमस्ते या प्रणाम, महज अभिवादन का जरिया ही नहीं बल्कि आपको बीमारी से भी दूर रखेगा। विशेषज्ञ मानते हैं कि स्वाइन फ्लू के बढ़ते प्रकोप से बचने के लिए भीड़ भीड़ से दूर रहे। अभिवादन के लिए हैंड-शेक की बजाय अन्य तरीके अपनाने की सलाह भी दी जा रही है।
स्टेट सर्विलांस ऑफिसर डॉ. अपराजिता सोंध के मुताबिक मौसम में होने वाले बदलाव और सर्दी की वजह से स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में भीड़ से दूर रहने के साथ साथ ही हाथ मिलाने की बजाय अभिवादन के लिए दूसरे तरीके अपनाए जा सकते हैं।
जुकाम या खांसी के वक्त कभी भी अगर हाथ मुंह के आगे रखते हैं। चंद मिनटों बाद किसी से हाथ मिलाना वायरस के जरिये बीमारी को न्यौता दे सकता है। डॉ. अपराजिता के मुताबिक बच्चों में अगर ऐसा कोई लक्षण दिखे तो जरूरी है कि डॉक्टर से सलाह लें।
अगर स्वाइन फ्लू की पुष्टि होती है तो उन्हें स्कूल से छुट्टी करवा दें, ताकि बीमारी का खतरा नहीं रहे। उन्होंने कहा कि हाथ मिलाने की बजाय प्रणाम या नमस्कार के जरिये किसी का अभिवादन करना सेहत के लिए फायदेमंद होगा।
अगर, संभव हो तो बचाव के अपने पास सैनेटाइजर भी रखें ताकि थोड़े अंतराल के बाद हाथों की सफाई कर, बीमारी से बचाव संभव हो सके।