उत्तर भारत कोहरे की चपेट में हैं। घने कोहरे की वजह से यातायात बुरी तरह से प्रभावित है। कोहरे के कारण चंडीगढ़ आने और यहां से जाने वाली दो ट्रेनें रद्द कर दी गईं हैं।
चार ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों लेट हैं। ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला जारी है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को चंडीगढ़ से जाने वाली गाड़ी संख्या 14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस रद्द कर दी गई है।
लखनऊ से चंडीगढ़ आने वाली गाड़ी संख्या 12231 भी रद्द है। जबकि चंडीगढ़ से लखनऊ जाने वाली गाड़ी संख्या 12232 को 7 दिसंबर को रद्द करने की घोषण की गई है।
सोमवार को जाने व आने वाली लेट ट्रेनें
क्रम संख्या गाड़ी संख्या जाने समय
1. 15012 2.55 घंटे
2. 12232 2.50 घंटे
3. 12312 8.05 घंटे
4. 14217 आने 13.00 घंटे