चंडीगढ़ के ट्रिब्यूट चौक से गुजरने वाले लाखों वाहन चालकों को रोजाना लगने वाले जामों जल्द ही मिलेगी निजात। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्रिब्यून चौक पर फ्लाईओवर बनाए जाने की मंजूरी दे दी है। बीते शनिवार को शहर की सांसद किरण खेर ने केंद्रीय परिवहन मंत्री को पत्र लिखकर ट्रिब्यून चौक पर लगने वाले जाम की समस्या से अवगत कराया था।
रविवार को इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सांसद किरण खेर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलने पहुंचीं। वह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उतरकर हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हूईं। गडकरी ने ट्रिब्यून चौक पर पर फ्लाईओवर या अंडरपास बनाए जाने की मंजूरी दे दी। यह प्रस्ताव को 24 घंटे के भीतर अप्रूवल दिए जाने पर सांसद ने केंद्रीय परिवहन मंत्री का शुक्रिया अदा किया है।
नितिन गडकरी ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि ट्रिब्यून चौक पर जाम की समस्या को लेकर सांसद किरण खेर का पत्र और फोन मिला था। वहां पर फ्लाईओवर बनाने के लिए एक्सपर्ट्स कंसलटेंट नियुक्त कर सर्वे कराया जाएगा और उसका डिजाइन बनवाया जाएगा। यहां पर अगर फ्लाई ओवर और अंडरपास दोनों की जरूरत होगी तो दोनों को निर्माण कराया जाएगा। ट्रिब्यून चौक पर संयुक्त रूप से फ्लाई ओवर व अंडरपास बनाने से इस राउंड अबाउट पर वाहनों से जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
पत्र में यह लिखा था किरण खेर ने
सांसद खेर ने केंद्रीय मंत्री को पत्र में लिखा था कि यह महत्वपूर्ण जंक्शन नेशनल हाईवे पर पड़ता है। इसके लिए जल्द से जल्द अप्रूवल दी जानी चाहिए। एनएचएआई तथा चंडीगढ़ प्रशासन से सलाह मशविरा करकेइसका बढ़िया डिजाइन फाइनल किया जाना चाहिए। किरण खेर ने उम्मीद जताई कि ट्रिब्यून राउंड अबाउट पर जाम की समस्या का समाधान जल्द निकल आएगा।