फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी चीफ का पूर्व सैनिकों को तोहफा, पुलिस में होगी स्थाई भर्ती

Sun, 05 Jun 2016 07:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा)
विज्ञापन
भारतीय सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जय जवान योजना के भूमि पूजन के अवसर पर बहादुरगढ़ पहुंचे आर्मी चीफ ने पूर्व सैनिकों को खुशियों का तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि अब हर वर्ष 14 जनवरी को पूर्व सैनिक दिवस के रूप में मनेगा। यह घोषणा शुक्रवार को बहादुरगढ़ में हुई भूतपूर्व सैनिक सभा में सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह ने की।
विज्ञापन


सेना प्रमुख ने कहा कि अब से 14 जनवरी को सेना द्वारा देश भर में पूर्व सैनिक रैली और जनसभाएं आयोजित की जाएंगी। जिनमें पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शहीद मेजर राजीव जून के भाई परमजीत जून को सम्मानित किया। जय जवान आवास योजना के तहत बनने वाले राजीव विहार का नामकरण रोहतक जिले के गांव गद्दी खेड़ी के शहीद मेजर राजीव जून के नाम पर किया गया है।

शहीद राजीव को सेना ने अशोक चक्र व शौर्य चक्र से भी सम्मानित किया गया था। 16 सितंबर 1994 को मेजर राजीव जून जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान वीर गति को प्राप्त हुए थे। भूमि पूजन कार्यक्रम में सर्व धर्म पूजा सभा का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन

सीएम खट्टर बोले, पुराने दिनों की यादें हुई ताजा

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने कहा कि जब भी वे सैनिकों के बीच जाते हैं तो उन्हें अपनी पढ़ाई के दिन याद आते हैं। वे एनसीसी कैडेट रहे हैं। आर्मी की भर्ती के लिए होने वाली शारीरिक परीक्षा के लिए उनका चयन हो गया था, लेकिन किन्हीं कारणों से वे नहीं जा सके। प्रदेश के 2 लाख 82 हजार पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं।

सीएम ने कहा कि पुलिस में तीन हजार पद पूर्व सैनिकों से भरे जाएंगे। हालांकि एक हजार पदों पर पहले ही भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसके साथ ही राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए पूर्व सैनिकों की स्कूल स्तर पर एक कमेटी बनाने की योजना है। राज्य के 2.82 लाख पूर्व सैनिकों के अनुभव का उपयोग सरकार करेगी।

सीएम ने कहा कि केंद्र ने वन रैंक वन पेंशन देने का वादा पूरा किया है, जरूरत हुई तो इसमें सुधार भी होगा।
विज्ञापन

वन रैंक वन पेंशन का पूरा मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ सेना प्रमुख दलबीर सुहाग - फोटो : अमर उजाला
आर्मी चीफ ने कहा कि वन रैंक-वन पेंशन का लाभ मिलना शुरू हो गया है। पूर्व सैनिकों को पहली किश्त मिल चुकी है। चार किश्तों में यह एरियर मिलेगा। साल भर में साढ़े 7 हजार करोड़ का हर साल खर्च आएगा और पे-कमीशन बढ़ने के बाद यह और बढ़ेगा।

वन रैंक-वन पेंशन के तहत लगभग 11 हजार करोड़ का एरियर रहेगा। वीर नारियों को इसका लाभ एक ही मुश्त मिलेगा। साथ में उन्होंने कहा कि 80 साल से अधिक आयु वाले पूर्व सैनिकों को भी एरिया राशि का भुगतान एक या दो किश्तों में दिए जाने पर विचार किया जा रहा है। जल्द ही इसे भी साकार करवाने का प्रयास रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें