फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर में मनेगा गुलदाउदी शो, 10.65 लाख रुपये होगा खर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-33 स्थित टैरेस गार्डन में गुलदाउदी शो दिसंबर में होगा। इसके आयोजन पर नगर निगम 10.65 लाख रुपये खर्च करेगा। निगम के बागवानी विभाग की ओर से तैयार एजेंडे को वीरवार को वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक में अंतिम मुहर लगेगी।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते पिछले साल पहली बार गुलदाउदी शो नहीं मनाया गया था। अधिकारियों ने बताया कि 10.65 लाख रुपये में से 70 हजार रुपये पुरस्कार और 52500 रुपये की मिठाई वितरित की जाएगी। उद्घाटन कार्यक्रम में चाय नाश्ते पर 57750 रुपये खर्च होंगे, वहीं समापन समारोह में 63 हजार रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा मेहमानों को दिए जाने वाले स्मृति चिह्न पर 30 हजार रुपये खर्च होगा। बच्चों के लिए भी आयोजन की व्यवस्था रहेगी, जिस पर 29 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। विज्ञापन और प्रचार-प्रसार पर एक लाख 80 हजार रुपये खर्च होगा। टेंट पर एक लाख 40 हजार रुपये और निमंत्रण कार्ड पर 30 हजार का व्यय किया जाएगा। बैठक में कजहेड़ी की ग्रीन बेल्ट की पार्किंग में 31.48 लाख रुपये से पेवर ब्लॉक लगाने का एजेंडा भी आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें