फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अमृतसर एयरपोर्ट पर बेंगलुरु और श्रीनगर रूट की फ्लाइट रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बुधवार को कुछ घरेलू उड़ानों का संचालन प्रभावित रहा। एयर इंडिया एक्सप्रेस की अमृतसर–बेंगलुरु उड़ान (आईएक्स-1975) रद्द कर दी गई जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों को रिफंड या वैकल्पिक उड़ान की सुविधा देने की जानकारी दी है।
विज्ञापन

इसी तरह अमृतसर–श्रीनगर और श्रीनगर–अमृतसर सेक्टर की उड़ानों पर भी असर देखा गया। इंडिगो की अमृतसर से श्रीनगर जाने वाली उड़ान (6ई-6164) और श्रीनगर से अमृतसर लौटने वाली एक उड़ान रद्द रही। अधिकारियों के अनुसार, श्रीनगर में खराब मौसम और बर्फबारी के चलते इन उड़ानों के संचालन में बाधा आई। इसके अलावा अमृतसर एयरपोर्ट से संचालित अन्य कुछ घरेलू उड़ानें निर्धारित समय से देरी से रवाना हुईं, जबकि अधिकांश अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन सामान्य रहा। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित एयरलाइन की वेबसाइट, मोबाइल एप या एयरपोर्ट हेल्पडेस्क से अपनी उड़ान की ताज़ा स्थिति अवश्य जांच लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें