इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाले दो हजार यात्रियों को 2500 रुपये किराया खर्च करना होगा। कैबिनेट से नई एविएशन पॉलिसी में यात्रियों को एक घंटे के सफर में केवल 2500 रुपये खर्च करने होंगे।
यह पॉलिसी लागू होगी तो यात्रियों की संख्या फ्लाइट्स में बढे़गी और होटल और टैक्सी चलाने वालों को भी रोजगार मिलेगा। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हर दिन 3500 यात्री सफर करते है। अभी यात्रियों से विमानन कंपनियां तीन से 10 हजार रुपये तक का किराया वसूल करती है। इस पॉलिसी केलागू होने के बाद विमानन कंपनी एक घंटे के सफर का किराया 2500 रुपये लेंगी।
चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले विमान में 45 मिनट का समय लगता है लेकिन कई बार विमान लैंड कराने में डायरेक्शन नहीं मिलती है इसके कारण विमान 10 से 15 मिनट लैंड होने में लग जाते हैं। इसलिए सभी विमानन कंपनिया एक घंटे का समय निर्धारित करती है।
इन फ्लाइटों में होगा 2500 किराया दिल्ली जाने वाली इन फ्लाइटों में किराया 2500 रुपये निर्धारित होगा। इससे विमानन कंपनियों की ओर से विमान भी बढेंगे जिससे कि लोगों से अधिक किराया वसूल नहीं किया जाएगा। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए मौजूदा समय में 10 फ्लाइटों का संचालन किया जा रहा है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिल्ली केलिए सुबह 7.40 बजे जेट एयरवेज की फ्लाइट, 8.40 बजे स्पाइस जेट की फ्लाइट, 11.05 बजे जेट एयरवेज की फ्लाइट, 11.55 बजे इंडिगो की फ्लाइट, दोपहर 1.40 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट, दोपहर बाद एयर विस्तारा की 3.20 बजे की फ्लाइट, शाम को 5.10 बजे जेट एयरवेज की फ्लाइट, शाम को 5.40 बजे दिल्ली जाने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट, रात को 7.20 बजे दिल्ली जाने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट , रात को 7.30 बजे दिल्ली जाने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट का संचालन होगा।