फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलनाथ के प्रदेश कांग्रेस प्रभारी बनने पर आप और कांग्रेस में तकरार

Thu, 16 Jun 2016 06:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
आप नेता सुखपाल खैहरा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
कमलनाथ को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी बनाने के मुद्दे पर आप और कांग्रेस में तकरार। दोनों एक दूसरे पर कर रहे वार। दरअसल आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सुखपाल सिंह खैरा ने प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी कमलनाथ को बनाए जाने पर कैप्टन अमरिंदर सिंह और सीएम प्रकाश सिंह बादल को घेरा।
विज्ञापन


खेरा ने बुधवार को पत्रकारवार्ता में कहा कि कैप्टन किस आधार पर कमलनाथ को 84 दंगों से क्लीन चिट दे रहे हैं, उनको केंद्र सरकार ने कोई अथॉरिटी दे रखी है, वह जिसको चाहे क्लीन चिट देते रहें।

कैप्टन कभी जगदीश टाइटलर तो कभी कमलनाथ को क्लीन चिट दे रहे हैं। खैरा ने कहा कि कैप्टन और बादल आपस में मिले हुए हैं। उन्होंने कहा कि सीएम की कमलनाथ के साथ फोटो से स्पष्ट हो चुका है कि बादल के उनसे अच्छे संबंध है। उन्होंने कहा कि अब बादल  क्यों कमलनाथ का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस का पलटवार, 'खैरा बताएं, आज तक क्यों नहीं आई कमलनाथ की याद'

कैप्टन अमरिंदर ​सिंह - फोटो : फाइल फोटो
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. नवजोत दहिया ने खैरा के बयान पर पलटवार कर उनको कटघरे में खड़ा कर दिया। डॉ. दहिया ने कहा कि खैरा इतने साल कांग्रेस में रहे, उनको तब कमलनाथ की याद नहीं आई। आज कितने साल दंगों को बीत गए, किसी नेता ने कमलनाथ का नाम लिया।

उन्होंने कहा कि खैरा सिर्फ घटिया राजनीति कर रहे हैं। डॉ. दहिया ने कहा कि कमलनाथ का नाम सिर्फ 2005 में नानावती आयोग की रिपोर्ट के बाद आया था। इसमें आयोग ने उनको साफ करार दिया था, उन पर कोई भी आरोप नहीं लगाया था।

दहिया ने कहा कि लोकसभा में सुखबीर बादल जब सांसद थे तो आयोग की रिपोर्ट पर उन्होंने आधा घंटा भाषण दिया था, उसमें भी उन्होंने कभी कमलनाथ का नाम नहीं लिया। शिरोमणि अकाली दल अब पंजाब में खड़े हुए ड्रग और कानून व्यवस्था के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए कमलनाथ का नाम ले रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें