फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: अमृतसर से सीधे जुड़ेगा हैदराबाद, 17 नवंबर से शुरु होगी फ्लाइट, जानें टाइमिंग

Thu, 19 Oct 2023 11:56 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

एयर इंडिया की फ्लाइट (आईएक्स 954) हैदराबाद से सुबह 7:30 बजे उड़ान भर कर सवा 10 बजे श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड करेगी, जबकि यहां रुकने के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या आईएक्स 953 सुबह 11 बजे उड़ान भर कर दोपहर 2 बजे हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड करेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयर इंडिया एक्सप्रेस बहुत जल्द ही अमृतसर से हैदराबाद के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू करने जा रहा है। 17 नवंबर 2023 से शुरू होने वाली एयर इंडिया की यह फ्लाइट रोज अमृतसर से हैदराबाद के बीच उड़ान भरेगी। फ्लाइट के शुरू होने से हजूर साहिब नांदेड़ भी सीधे अमृतसर से जुड़ जाएंगे। हैदराबाद के राजीव गांधी नगर एयरपोर्ट से नांदेड़ साहिब की दूरी मात्र 280 किलोमीटर रह जाएगी।

विज्ञापन


फ्लाइट अमृतसर इनिशिएटिव के कन्वीनर (भारत) योगेश कामरा ने बताया कि इस नई फ्लाइट के शुरू होने से जहां संगत और सैलानियों को फायदा मिलेगा, वहीं कारोबारियों को भी लाभ होगा।

कामरा ने बताया कि एयर इंडिया की फ्लाइट (आईएक्स 954) हैदराबाद से सुबह 7:30 बजे उड़ान भर कर सवा 10 बजे श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड करेगी, जबकि यहां रुकने के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या आईएक्स 953 सुबह 11 बजे उड़ान भर कर दोपहर 2 बजे हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें